जो तुम्हें समझना नहीं चाहते,
उन्हें समझाने में वक्त मत गँवाओ।
शांत रहना कमजोरी नहीं,
कुछ बातों का जवाब खामोशी ही होती है।
ज़िंदगी में दो चीज़ें कभी मत छोड़ो -
एक सच्चा दोस्त, और दूसरा खुद पर भरोसा।
हर किसी को सब कुछ नहीं मिलता,
इसलिए जो मिला है, उसी में खुश रहना सीखो।
पेड़ कभी फल खाता नहीं,
नदी कभी खुद पानी पीती नहीं -
इसीलिए जो दूसरों के लिए जीते हैं, वही सच में जीते हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X