आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इसी की सांसों ने हमको जीना सिखाया।

                
                                                         
                            हर सुबह जब सूरज की पहली किरण आती है,
                                                                 
                            
ओस की बूंदों पर मोती-सा नूर सजाती है,
पेड़ों के पत्ते जैसे कोई राग सुनाते हैं,
हवा के संग प्रकृति अपना आँचल लहराती है।

नदियाँ बहतीं, जैसे कोई कहानी कहतीं,
अपनी लहरों में सदियों के राज़ बहतीं,
पहाड़ खड़े हैं, मौन में भी ज्ञानी लगते,
बादलों को छूकर फिर धरती से मिलते।

खेतों में सरसों जब पीली चादर ओढ़े,
तितलियों के मन में भी सपने थोड़े-थोड़े,
कोयल की कूक में जो मीठी सादगी है,
वही तो प्रकृति की असली बंदगी है।

न इसमें कोई छल है, न कोई दिखावा,
जो है सामने, वही है सच्चा, वही है छावा,
इसी की गोद में हम सबने जन्म पाया,
इसी की सांसों ने हमको जीना सिखाया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर