आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हुस्न का सम्मोहन

                
                                                         
                            है आँखों में कजरा वो कानों में बाली,
                                                                 
                            
दीवाना बनाए ये सूरत मत वाली।

है गालों पे तिल और होठों पे लाली,
मोहब्बत की दुनिया इसी ने सँभाली।

खनकती है हाथों में काँच की चूड़ी,
अक्लमंदों की अक्लें ये हरने ही वाली।

जबीं पर चमकती है सुर्ख़ सी बिंदी,
अँधेरी सी शब में उजाला वो ढाली।

झुकी पलकों से वो जो तिरछी नज़र है,
अच्छे अच्छों को पागल बना देने वाली।

हया से झुकी आँख आहिस्ता सरके,
जान ले लेगी ढा के ये आफ़त निराली।

रची हाथ में जो हिना महके ऐसी,
कि मजनू बना दे ये ख़ुशबू निराली।

sजाए जो वो हुस्न का एक मक़्तल,
तो रूहों को पागल बना देने वाली।

हुआ इस कदर आज 'दीपक' दीवाना,
कि दिल में 'अलक' इश्क़ की जगा ली।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
40 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर