आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हौसलों से भरी जिंदगी की रफ्तार

                
                                                         
                            आसमान से ऊंचा और,
                                                                 
                            
हौसलों से भरी जिंदगी की रफ्तार,
आओ कुछ ऐसा काम कर जाएं,
के सबसे ऊंचा हो अपना नाम,
मेहनत की कलम से,
लिखें कुछ ऐसी किस्मत अपनी,
के अब एक नई शुरुआत की जाए,
क्यों भरोसे बैठे अपनी किस्मत पर?
हवाओं से भी ज्यादा रफ्तार की जाए,
सुनी सुनाई बातों पर भरोसा क्यों करें?
आओ मेहनत से मुकाम हासिल करें,
दम भर लो हौसलों में इतना,
के जिंदगी में कभी हार न पाएं,
मिल जाए हमें भी वह मंजिल,
जिसके लिए हम कदम बढ़ाएं,
सूरज की रोशनी सी चमके हम,
और ऊंचे ओहदे पर पहुंच जाएं,
आओ कुछ ऐसा काम कर जाएं,
आसमां से ऊंचा अपना नाम कर जाएं,
छोड़ दो वक्त के पहिए को गिनना,
अब शुरू करो चलना तुम,
कब तक ठहरे रहोगे ऐसे?
अब वक्त और हालात पर,
मन से कभी न हारना तुम,
फिर तन से भी ना हारोगे तुम,
किस्मत से लड़ के तो देखो,
वक्त अपना संवारोगे तुम,
आओ कुछ ऐसा काम कर जाएं,
आसमां से ऊंचा अपना नाम कर जाएं,
मेहनत की कलम से लिखे किस्मत अपनी,
आज ही एक नई शुरुआत कर जाएं

- मानसी कुमारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर