दिल से जब आशनाई का बैर जाता रहा,
अपने सिवा भी किसी का ख़याल आता रहा।
ज़िन्दगी में खुशी से कोई महरूम ना हुआ
हर इक दर्द से भी जो रिश्ता निभाता रहा।
ख़ुद को परखने की फ़ुर्सत कभी मिली ही नहीं,
उम्र भर मैं ज़माने को आज़माता रहा।
ग़म मिला है तो इस से निजात भी होगी,
राज़ ये जान कर हर हाल मुस्कुराता रहा।
लौट कर फिर न आए जो बिछड़ जाए 'वफ़ा',
लाख तारों से कोई नज़रें मिलाता रहा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X