तुम इतनी सुंदर कैसे हो,
गोरा बदन, हिरनी जैसी चाल,
होंठ कजरारी, रेशमी बाल,
ख़ुदा की कसम, हो तुम लाजवाब।
ऐसी लगती हो तुम, स्वर्ग से उतरी कोई अप्सरा हो,
इस जग में तुम-सा न कोई हो,
आख़िर तुम इतनी सुंदर कैसे हो,
तुम्हारा चेहरा ऐसा लगता है, जैसे रातरानी हो।
जी करता है सुबह-शाम,
तुझे जी भर देखता रहूँ,
तेरे हाथ में हाथ रखकर,
जीवन भर घूमता रहूँ।
तेरी मृगनयनी आँखों में मैं समा जाऊँ,
तेरी बोली ऐसी, जैसे मिश्री घुली हो,
आख़िर तुम इतनी सुंदर कैसे हो?
दिल सूना-सूना सा लगता है,
जैसे तुम दिल की धड़कन में बसी हो,
आख़िर तुम इतनी सुंदर कैसे हो?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X