जी करता है तेरी नीली आँखों में डूब जाऊँ,
अपने सारे ग़मों को पलभर में भूल जाऊँ।
इन नीली-नीली लहरों में गोता लगाऊँ,
तेरी आँखों की गहराई में अपना जहाँ बसाऊँ।
तेरी पलकों की छाँव में कुछ पल ठहर जाऊँ,
तेरी ख़ामोशी को भी प्रेम की भाषा बनाऊँ।
इन आँखों में जाने कितने ख़्वाब नज़र आते हैं,
जिनमें डूबकर हम अपना हर ख़्वाब सजाते हैं।
ऐसा लगता है इन आँखों में चाँद भी समा जाए,
मेरे प्रेम की धारा इनमें बहती चली जाए।
मिल जाओ तुम कहीं तो ज़माना मैं भूल जाऊँ,
तेरे साथ बिताए पलों को जीवन का गीत बनाऊँ।
ऐ जानेमन! क्या कहूँ तेरी तारीफ़ में, शब्द कम पड़ जाएँ,
तेरे हुस्न के आगे सारे नज़ारे फीके पड़ जाएँ।
मन करता है तेरी ख़ूबसूरती पर दिन-रात नग़मे गाऊँ,
तेरी मुस्कान के उजाले में अपनी दुनिया सजाऊँ।
आशिक़ हम भी कम नहीं, ये दिल तुझे बतलाए,
तेरे नाम की धड़कन हर साँस में उतर जाए।
तू सामने हो तो लफ़्ज़ भी ख़ामोश हो जाते हैं,
तेरे ख़यालों में ही मेरे दिन-रात खो जाते हैं।
मन में उठती है एक टीस, तुझसे कह नहीं पाऊँ,
तेरे लिए सुबह-शाम दुआओं के दीप जलाऊँ।
मगर अफ़सोस, मेरे प्यार को कोई समझे न,
दिल की इस बेचैनी को कोई अपना कहे न।
एक बार दिल लगाकर तो देखो, मेरी दुनिया में आकर,
सिर्फ़ मोहब्बत मिलेगी, देखना सारे भ्रम मिटाकर।
तेरी राहों में सारी खुशियाँ बिछा दूँ,
तेरे हिस्से के सारे ग़म अपने नाम करा लूँ।
हूँ नहीं मैं दिलफेंक आशिक़, न कोई खेल रचाया है,
तेरे प्रति इस प्रेम को दिल की गहराई से पाया है।
बस एक बार मेरी आँखों में भी झाँककर देखना,
तेरे ही प्रेम का अक्स वहाँ ख़ामोशी से पाया है।
-भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X