चला था मैं नेता बनने,
मन में लिये सजाये सपने।
पढ़ा-लिखा मैं बन गया अनपढ़,
झूठ को सच मानने लगा, करने लगा जुगाड़।
टिकट न मिला, दस बरस किये नुकसान,
न घर का रहा, न घाट का,
समझ रहा था खुद को बड़ा आसान।
दौलत वालों की होती है पूछ,
लोग समझें न मुझे कुछ।
बस्ती में आकर लड़ता था,
कहता था, ये नेता है अच्छा,
देखो, बात बोलता है कितना सच्चा!
टूट गया मेरा भरम,
जब दोनों को देखा एक होटल में।
यही तो लोकतंत्र है साहब,
लोग कहें मुझे मेंटल!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X