आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

|पाँच इंच की जेल

                
                                                         
                            मितरों...
                                                                 
                            
हर हाथ में सूरज दे दिया,
फिर भी घर में अंधेरा क्यों है?
हर जेब में दुनिया दे दी,
फिर भी चूल्हा ठंडा क्यों है?

भाइयों-बहनों...
हमने कहा था — डिजिटल इंडिया,
तुमने बना दिया — रील इंडिया।
हमने कहा था — स्टार्टअप इंडिया,
तुमने बना दिया — स्क्रॉल इंडिया।

मेरे प्यारे देशवासियों...
मन की बात हर रविवार है,
काम की बात का नेटवर्क ही गायब है।
मन में 2047 में विकसित हैं,
तन में 2026 में भी भूखे हैं।

नारा था — "बहुत हुई महंगाई की मार",
अब ज्ञान है — "डेटा देखो, महंगाई भूल जाओ यार!"
वादा था — "2 करोड़ रोजगार",
अब लॉलीपॉप है — "रोजगार मेले में सेल्फी लो, और रील पर आत्मनिर्भर बन जाओ!"

और सुनो, सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक...
नेता बोला — "फ्री डेटा देंगे!"
हम बोले — "वाह मोदी जी वाह! रोटी छीन लो, पर रील मत छीनो!

"भूखा पूछता है — अच्छे दिन कहाँ हैं?
स्क्रीन हंसती है — ट्रेंडिंग में हैं, बस और स्क्रॉल करो।बेरोजगार पूछता है — नौकरी कहाँ है?
स्क्रीन कहती है — लिंक्डइन पर ज्ञान बाँटो, नौकरी तो जुमला है।

मितरों, ये जेल अंग्रेजों ने नहीं बनाई,
हमने खुद अपनी उंगली से बनाई है!
ताला दिल्ली में नहीं, दिमाग में है,
चाबी संसद में नहीं, जेब में है!

और हम खोलेंगे नहीं,
क्योंकि इस जेल में —सबका साथ है,
सबका विकास है,
और सबका टाइमपास है!

पाँच इंच की ये जेल छोटी है,पर इसमें पूरा हिंदुस्तान
"वाह मोदी जी वाह" कहते-कहते
हँसते-हँसते दफन हो गया है।
~बाल कृष्ण मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर