आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हें याद है, जाते वक़्त तुम मेरे लिए एक नाम छोड़ गए थे

                
                                                         
                            तुम्हें याद है, जाते वक़्त तुम मेरे लिए एक नाम छोड़ गए थे,
                                                                 
                            
हमारी मोहब्बत के हिस्से में कुछ अधूरे पैग़ाम छोड़ गए थे।

तुम तो चले गए, मगर वो नाम आज भी साथ चलता है,
जिस दिल को अपना कहते थे, उसी में इल्ज़ाम छोड़ गए थे।

मैंने पूछा था तुमसे, “अब तुम्हें क्या कहकर पुकारूँ?”
तुम हँसकर मेरी ख़ामोशी में अपना नाम छोड़ गए थे।

तुम्हें भूलने की कोशिश में उम्र गुज़रती रही मेरी,
तुम मेरी हर धड़कन में अपना एहसास छोड़ गए थे।

अब कोई पूछता है तुमसे मेरा रिश्ता क्या था,
तुम जाने क्या कह गए, हम बस एक नाम छोड़ गए थे।

‘अशफ़ाक़’ वो शख़्स गया तो लगा सब ख़त्म हुआ,
मगर जाते-जाते वो दिल में अपना मुक़ाम छोड़ गए थे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर