सही मायने में है प्रेम वही
जो समझे अनकही बातों को,
जीवन में रहे हालात कोई
छोड़े ना कभी इन हाथों को।
ख़्यालो में वही रहे सदा
जोड़े ऐसे जज़्बातों को,
अंतर्मन में ऐसे रचे बसे
महसूस करे एहसासों को।
कोई उम्र रहे कोई राह मिले
छोड़े ना कभी मुलाक़ातों को,
जहां छल की जगह ना हो
रखें दूर सदा अपघातों को।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X