आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुनो तो अब

                
                                                         
                            कब सुनेंगे हम,
                                                                 
                            
मां धरा की करुण पुकार,
कौन सा महल बनाना है,
जब धरा का धरा पर धरा रह जाना है।

गूंजती हुई पुकार ब्रह्मांड में,
झकझोर रही है, मनुज को,
रहने दो स्वच्छ वायु और जल को,
आने वाली पीढ़ियों को जीवन जीना है।

आखिर कब समझेंगे हम,
क्या बढ़ाते रहेंगे यूं ही अनदेखा कदम,
देते रहेंगे दर्द यूं ही मानवता को,
जब केवल कर्म ही संग संग जाना है।

भूल कर करुणा और निश्चल प्रेम की बाते,
क्यों बना रहे है भोर को अंधियारी राते,
यू दौड़ कर ये अंधी दौड़ को,
जब लक्ष्य केवल वसुधैव कुटुम्ब बनाना है।

चलो अब तो कर लो जागृति की बाते,
मिटाने चल दो अब तमस की राते,
कदम बढ़ा लो अब प्रकृति संग संग,
क्योंकि अब हर अंतःकरण में आनंद बसाना है।
-अरुणिमा बहादुर खरे 'वैदेही '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर