एक किताब वो पुरानी थी ,
एक ख्याल वो नया सा था ,
एक गुलाब सूखा सा था ,
एक खुशबू वो सुहानी थी ।
ये अलमारी भी अब ख़ाली है,
जो भरी थी कुछ किताबों से ,
वो एहसास भी अब खाली है,
जो भरे थे कुछ सवालों से ।
हां कुछ किताबें अब भी हैं,
जो रहती हैं साथ मेरे ,
जब कोई साथ नहीं रहता ,
वो रहती हैं सदा पास मेरे।
उन किताबों के पन्नों पर,
खुशबू है कुछ अनजानी सी,
हर पन्ना है महक उठा ,
यादें हैं कुछ जानी पहचानी सी ।
-अर्चना ठाकुर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X