आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सत्ता क्यों बौराई है

                
                                                         
                            इस ओर उजाला कब होगा,
                                                                 
                            
है स्याह अंधेरा घना बहुत,
सूरज तो रोज निकलता है,
पहुंचती नहीं रौशनी यहां,
इनके कुनबे में अंधेरा है,
है तीक्ष्ण बहुत बुद्धि लेकिन,
जिनकी प्रतिभा पर पहरा है,
कैसे लिखें उज्जवल भविष्य,
जिनके पांवों में बेड़ी है,
ऐसा छल कुदरत ने ना किया,
फिर कौन बदलता है कुदरत,
हैं योग्य भटकते यहां बहुत,
हक अधिकारों पर पहरा है,
क्यों न्याय की लाठी है अंधी,
दिन-रात बरसती निबलों पर,
ऐ अब भी हैं शाकाहारी,
बहुतेरे शुद्ध सात्विक हैं,
मदिरा और मांस नहीं छूते,
राष्ट्र प्रेम हृदय में गहरा है,
प्रतिवाद नहीं करते ऐ कभी,
बरसों देखा देश की सत्ता में,
अन्याय है और कुटिलाई है,
हर कदम पे छल और धोखा है,
जन सत्ता क्यों बौराई है,
आजाद हुए बीते बरसों,
इनकी उन्नति नहीं आई है,
सूखी रोटी खाली थाली,
रोते हैं बहुत दिल रोता है,
भरपेट अन्न की खातिर जब,
इनका कुनबा भी रोता है,
व्यंजन मिलते बस दावत में,
घर में तो सूखी भांग नहीं,
कब चेतेगी सत्ता आखिर,
इनकी कोई अनुचित मांग नहीं,
हक अधिकारों की बात करें,
यह जुर्म कहां कब होता है,
सूखे आंखों के आंसू भी,
हर ज़ुल्म सहे चुप रहते हैं,
चाहते यही सब प्रगति करें,
सबको ऐ राह दिखाते हैं,
नेकी पर चलना देश का हित,
सबको समाज में सिखाते हैं,
खुद शोषित रह कर भी ऐ सदा,
सबको सच्ची राह दिखाते हैं।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर