आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कोई किसी का नहीं

                
                                                         
                            हम रहते हैं जिस दुनियाँ में, खुदगर्ज यहाँ बहुतेरे हैं।
                                                                 
                            
बस अपने मतलब की ख़ातिर, झूठी यारी जो निभाते हैं।
और पड़े ज़रूरत जब उनकी, मुँह फेर खड़े हो जाते हैं।
देखा है अक्सर उनको, बस अपना भला ही करते हैं।
जब पड़े मुसीबत में कोई, यारों कि फिकर नहीं करते हैं।
दौलत से तौलने वालों को, धनवान ही मन को भाते हैं।
तुम चीर कलेजा भी रख दो, वो बस संदेह जताते हैं।
ऐसे मतलब की दुनियाँ में, बस प्रभु का एक सहारा है।
खुदगर्जी से जो दूर रहें, उनको ही मिलता किनारा है।
कोई लाख भलाई कर ले पर, खुद उसका भला नहीं होता।
हमने देखा है दुनियां में, यहां कोई किसी का नहीं होता।
-अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर