आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐसी नवाबी खाल में,कंगाल हैं बहुत।।

                
                                                         
                            उसको इस बात का मलाल है बहुत।
                                                                 
                            
जो मिला नही मुझे,बेमिसाल है बहुत।।
जो घुस के देखा,दिल की दीवार तरफ।
वीरान से मकान में,मकड़जाल हैं बहुत।।

अनगिनत किताबों के साल हैं बहुत।
सुलझ सके न उम्र भर सवाल हैं बहुत।।
छोड़ के चला गया,उम्रभर की कमाई।
जिंदगी के खेल भी, कमाल हैं बहुत।।

शतरंज ए बिसात में,चाल हैं बहुत।
जमाने के चक्रव्यूह में,जाल हैं बहुत।।
जो थे एक वक्त में,दुनियां के सिकंदर।
दफन कब्रिस्तान में,कंकाल हैं बहुत।।

गुलाब के बागानों में,ख्याल हैं बहुत।
अनाज को उगाने में,अकाल हैं बहुत।।
सूखी पड़ी जमीन से,जो बूंदे निचोड़ लें।
ऐसी नवाबी खाल में,कंगाल हैं बहुत।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर