सुनो,समंदर!
मेरे अंदर
भी है एक समंदर
है हृदय मेरा भी विशाल
जैसे तेरा हृदय है विशाल
है मेरे अंदर छत्रसाल
मैं करता कमाल
लहरें देश प्रेम की विशाल
उठती मेरे अंदर
सुनो, समंदर!
मेरे अंदर
उठता देश प्रेम का ज्वार
मेरे अंदर है एक संसार
करता मैं स्वदेश से प्यार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X