मैं हिंद का कंठाहार हूं
मैं जन जन का प्यार हूं
मैं हिंद का दुलार हूं
मैं बुद्ध का पुकार हूं
मैं जयप्रकाश का बिहार हूं
मैं दिनकर का बिहार हूं
मैं रेणु का बिहार हूं
मैं मां जानकी का बिहार हूं
मैं जानकी बल्लभ का बिहार हूं
मैं बेनीपुरी का बिहार हूं
मैं भिखारी ठाकुर का बिहार हूं
मैं सहज कुमार का बिहार हूं
मैं राजेन्द्र प्रसाद का बिहार हूं
मैं गुरु गोविंद सिंह का बिहार हूं
मैं शत्रुओं का संहार हूं
मैं ललकार हूं
मैं हुंकार हूं
मैं पुष्प कचनार हूं
मैं शक्ति अपार हूं
मैं छठी माई का त्यौहार हूं
मैं संसार हूं
मैं हिंद का परिवार हूं
मैं नालंदा का ज्ञान अपार हूं
मैं बिहार हूं
मैं बिहार हूं ।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X