जो सफर छूट जाये अधूरा, तो क्या बात हो
उनसे न कभी मुलाकात हो, तो क्या बात हो
हम तो मुसाफिर हे, चलते चले जाएंगे
छाओं की कही न बिसात हो, तो क्या बात हो
पंछी की तरह कैद हू पिंजरे में
न उड़ने की ताकत हो, तो क्या बात हो
घर से बाजार है बहुत दूर
खाली हाथो में न कोई सौगात हो, तो क्या बात हो
दरिया को हुनर मालूम है, डुबोने का
बढ़कर कोई हाथ न दे, तो क्या बात हो
जो अबके बरस आ जाओ तुम तो रोलू
बगैर तुम्हारे अहसास के, न आखों में बरसात हो तो क्या बात हो
अंधेरो में लिपटी ज़िन्दगी सिसकती रही
कभी जो तारो भरी रात हो तो क्या बात हो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X