हूं आज कुछ उदास तुम्हारे बगैर मैं
ज्यादा हूं गम के पास तुम्हारे बगैर मैं
गुस्ताख़ हवा ने तेरी जुल्फें बिखेर दी
जाऊंगा नहीं इनको सँवारे बगैर मैं
करती ही जा रही है एहसान जिंदगी
हूं गमजदा कुछ कर्ज उतारे बगैर मैं
मैं जीतकर हारा हूं,प्यार की बिसात पर
कैसे था उठ गया ये दिल हारे बगैर मैं
वो लम्हा जो भारी था,मेरी सारी उम्र पर
क्यों आ गया वो लम्हा गुजारे बगैर मैं
तन्हा चला था हूं मंजिलों पे भी तन्हा
था चांद आसमान का तारे बगैर मैं
तुम इश्क के मेले में लुटे, खुशनसीब थे
कमज़र्फ़ निकल आया, ख़सारे बगैर मैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X