इतना सजने की संवरने की जरूरत क्या है
हमें पता है कि इस हुस्न की कीमत क्या है
हमें खबर न थी तुम इस तरह खफा होगे
हमसे दीवानों को दुनिया की नसीहत क्या है
फिर कोई रंज है अफसोस है शिकायत है
सिवा इनके भी मोहब्बत की वसीयत क्या है
माना बीमार नहीं थे,मगर उदास तो थे
किसने पूछा कभी, कि मेरी तबीयत क्या है
दिल चुराओगे ये अंदेशा हो गया था हमें
नजर चुराने वाले ,बता तेरी नीयत क्या है
ये मोहब्बत थी कि नाजुक मिजाज रखते थे
वरना औरों से भी पूछो मेरी फितरत क्या है
जी कहीं लगता नहीं है,खामोश रहता हूं
जबसे ये जाना है दुनिया की हकीकत क्या है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X