वहम ही था उसे हटा भी दिया जाना था
महल था रेत का गिरा भी दिया जाना था
हजार बार क्या सोचना था जाने से पहले
सरहद ए इश्क को मिटा भी दिया जाना था
जमाने हमने गुजारे हैं शहर में तो क्या
यादें खिलौनों की भुला भी दिया जाना था
बहुत प्यारा है मुजरिम, न ये खयाल करो
गुनाह था हुआ,सजा भी दिया जाना था
हमें तो वैसे भी आदत है भूल जाने की
ये इश्क सदमा था भुला भी दिया जाना था
हंसा करती थी ज्यादा तो देखा करते थे
जिंदगी को कभी,रुला भी दिया जाना था
वफ़ा का रंग अकेला अजीब लगता था
जफ़ा का रंग कुछ,मिला भी दिया जाना था
चले आए हो क्यों चुपचाप उठ के महफिल से
बोझ दिल पे है बात,सुना भी दिया जाना था
नहीं मकसद बड़ा होता है नाज नखरों का
जरा सी बात थी, उठा भी लिया जाना था
जहर तो मांगती नहीं थी जिंदगी हमसे
जाम चाहत का जरा, पिला भी दिया जाना था
थकन सफर की,बोझिल थीं ख्वाब से पलकें
दुलार करते न माना,सुला भी दिया जाना था
जरा अफसोस न करना था,अगर होता भी
थी दौलत मुफ़्त की, लुटा भी दिया जाना था
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X