जिक्र करना,नहीं मुनासिब था
मुझे यूं भी नहीं वो हासिल था
कदम पहले किसे,बढ़ाना था
यही सवाल सबसे मुश्किल था
उसे शायद गुमां नहीं होगा
और चीजों का भी मैं आशिक था
लौट जाना बहुत आसान न था
और आगे तो सिर्फ दलदल था
क्यों न पूछतीं हवाएं हाल मेरा
टूटकर भी मैं अटका पत्ता था
किसी मातम में दरिया बहता था
और बेहद उदास साहिल था
है तसल्ली कि उसे खोया नहीं
जो भी थोड़ा सा मुझे हासिल था
अब के लौटा, तो जहां खेले थे
तोड़कर बनता वहां मंदिर था
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X