ग़मों की उम्र ज्यादा हो गई है
जिंदगी बे इरादा हो गई है
खुशी की मिन्नतें करता हूं फिर भी
वो जाने पर आमादा हो गई है
मुझे हर चीज धुंधली दिख रही है
शराब आज ज्यादा हो गई है
न जाने कब मिटा दे खाक कर दे
मोहब्बत वो शरारा हो गई है
सियासतदान लड़ते जा रहे हैं
सियासत बेसहारा हो गई है
बहुत कम झूठ वैसे बोलता हूं
तबीयत अब तो सादा हो गई है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X