आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जो किसी खेल में जादू की महारत

                
                                                         
                            हर देश में ही होते हैं
                                                                 
                            
वतन पर मर मिटने वाले लोग
और कुछ गद्दार
प्रेम का रंग भी
माँ बाप पर कुर्बान संतानें
और मां बाप जो अपने बच्चों
को देखना चाहते हैं आकाश को
छूते हुए
हर मिट्टी में होते हैं ऐसे सपूत
दीन दुखी लोगों का संताप
हरने को व्याकुल
हर मिट्टी से बन जाते हैं
ऐसे खिलौने
जो किसी खेल में जादू की महारत
हासिल कर लेते हैं
और कुछ ऐसे लोग
जो कर देते हैं आविष्कार
जो मानवता के आंसू पोंछते हैं
परन्तु सिर्फ हिंदुस्तान में
पैदा होते हैं धर्म योद्धा
जो देश विदेश में भटके
मानवता को दिखाते हैं
सत्य, प्रेम, ईश्वर की राह
जिनसे प्रेरणा पाते हैं दुनिया भर के
लोग, भक्ति रस के पान के लिए
चले आते हैं अपनी आध्यात्मिक
पिपासा को शांत करने
और रम जाते हैं यहां की
पावन माटी में
हरने को जीवन का संताप
जहाँ के अप्रतिम ग्रंथ
समेटे हैं अपने में अथाह ज्ञान
भौतिकवादी आवरण से दूर
एक नई दुनिया यहां छुपी है
जिसको देख पाती हैं
किसी भाग्यशाली की पारखी नजरें
जिसे पाकर वो हो जाते हैं कृतकृत्य
बेशक सिर्फ इसीलिए है
हमारा भारत देश महान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर