थाट फकीरा बना के
अपना चल जंगल की ओर,
जंगल में जब मंगल होगा
नाचेगा और करेगा गान ।
एक अकेला तू आया है
आकर के यह तन पाया है,
तेरा क्या क्या है इस जग में
जिसका तू करता है दान ।
हमा हमीं में यह जग मिटता
देखें कौन यहां पर टिकता,
पर कैसा पागल है मानव
यूं ही करता झूठी शान ।
जग दो दिन का तू दो दिन का
पर चलते अलबेली चाल,
बड़ों बड़ों को भूल सहोदर
तू करता है किसका मान ।
- आनन्द गुर्जर सहोदर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X