आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता

                
                                                         
                            उस दिन तुम्हारे जाने के बाद
                                                                 
                            
मैंने न चाहते भी
गिर जाने दी थी
अपने हाथों से कलम, सोच लिया
अब नहीं लिखूंगा
तुम्हारी याद में कोई कविता

यह जिद भी छोड़ दूंगा कि
एक पुस्तक मुकम्मल करूंगा
उन कविताओं से
जो लिखता हूँ, बस तुम्हारे लिए

नहीं बदलूंगा हर दिन
गुलदस्ते का बासी फूल
ताज़े फूल बहकाते हैं
मन को
कविता लिखने के लिए

मैं जीना चाहता हूँ अब
उन लोगों की तरह
जो कविता लिखने की
जद्दोजेहद में
बार बार पलायन नहीं करते
अतीत के धुंधले गेह में

मैं चाहता हूँ जैसे बने
छुड़ा लूं कविता करने की लत
माना यह लत
इतनी गहरा चुकी है कि
छुटना सहज नहीं
मगर, कुछ तो होगा विकल्प
कोई तो होगा जिसने
निजात पाई होगी
कविता लिखने की लत से
पहले कभी

नहीं, मेरी मुश्किल
कविता नहीं है
कविता लिखने में कोई परहेज नहीं
मगर, तुम्हारी याद में
कविता कर थक चुका है मन
एकरसता सी आने लगी है
उन कविताओं में
जो लिखता हूँ तुम्हें याद कर।
- अमित कुमार मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
24 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर