देख लेने दो ये एक महीना
बिहार का
एग्जाम का
कांस्टेबल बनने से राहत मिलेगी
थोडा बहुत अंजाम की
नहीं तो फिर से उठेंगे
चल देंगे पीजी की तैयारी करने
जेएनयू मिला तो बढ़िया
नहींतो
बीएचयू में तूफान लाएंगे
दर्शन पढ़ेंगे थोड़ा ,थोड़ा इतिहास देखेंगे
पीसीएस से लेकर आईएएस तक का ख्वाब देखेंगे
और हुआ तो ठीक नहीं तो
तद्भव और तत्सम का तादात्म्य देखेंगे
ये महीना जून का
जज़्बात का
जुनून का
देख लेते हैं एक बार
एक बार बस एक बार
धूप सह लेते हैं थोड़ा
धूल खा लेते हैं थोड़ा
कार्बनिकृत हवा का ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X