थामिये आकर मुझे राखिए मुझपर नज़र,
थामिये आकर मुझे राखिए मुझपर नज़र,
दो कदम न चल सकूँगा तुमने जो छोड़ा अगर।
थामिये आकर मुझे----
मैं खड़ा उस मोड़ पर जिसकी मंजिल है जुदा,
फिर खबर ये भी नहीं है मुझको जाना है कहां,
बीत ना जाये कहीं यूं जिन्दगी का ये पहर,
थामिये आकर मुझे राखिए मुझपर नज़र।
मेरा तो हमदर्द तू है, तू ही मेरा साथिया,
फासले ना हो कभी, तेरे मेरे दरमियाँ,
तुझसे ही है आरज़ू तू ही मेरा हमसफ़र।
थामिये आकर मुझे----
मैंने बस चाहां तुझे है नाम तेरा ही लिया,
है गिला तुझसे अगर तो प्यार भी तुझसे किया,
मेरी धड़कन में बसा है तेरी चाहत का असर,
थामिये आकर मुझे राखिए मुझपर नज़र,
दो कदम ना चल सकूंगा तुमने जो छोड़ा अगर।
थामिये आकर मुझे----
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X