मेरे होंठों पर मेरे शिव शंकर,
मेरे होठों पर मेरे शिव शंकर, ये नाम तेरा सुबह-शाम रहे,
वो साल जो तेरे नाम रहा, ये साल भी तेरे नाम रहे।
मेरे होंठों पर मेरे शिव शंकर--
कोई संकट हो तो टल जाये, मन से हर भरम निकल जाये,
कोई अहम न मुझमें पल पाये, मुझे हर पल तेरा ध्यान रहे,
मेरे होठों पर मेरे शिव शंकर, बस नाम तेरा सुबह-शाम रहे,
वो साल जो तेरे नाम रहा, ये साल भी तेरे नाम रहे।
मेरे होठों पर मेरे शिव शंकर--
कोई रोग न मेरे पास आये, कोई दर्द न मुझको तड़पाये,
तेरा दर्शन ही मेरा जीवन हो, तेरे चरणों में सुख धाम रहे,
मेरे होठों पर मेरे शिव शंकर, बस नाम तेरा सुबह-शाम रहे,
वो साल जो तेरे नाम रहा, ये साल भी तेरे नाम रहे।
मेरे होठों पर मेरे शिव शंकर--
मेरी बातों में तेरी बात रहे, मेरे सर पर तेरा हाथ रहे,
मेरा रिश्ता इतना खास रहे मेरे दिल में तेरा सम्मान रहे।
मेरे होंठों पर मेरे शिव शंकर, बस नाम तेरा सुबह-शाम रहे,
वो साल जो तेरे नाम रहा यह साल भी तेरे नाम रहे।
मेरे होठों पर मेरे शिव-शंकर--
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X