मैं शिव का दिवाना हूं
मैं शिव का दिवाना हूं, मस्ती में रहता हूँ,
सावन में भोले की भक्ती में रहता हूँ,।2
मैं सेवक हूं शिव का, शिव मेरे स्वामी हैं,
वो जान रहे सब कुछ, वो अन्तर्यामी हैं,
वो सुन ही लेते हैं, मैं जो भी कहता हूँ,
सावन में भोले की भक्ती में रहता हूँ।
मैं शिव का दिवाना हूँ----
देवों के देव हैं वो, महादेव कहे जाते,
सुख, सम्पति, धन ,वैभव सब उनसे ही पाते,
वो ध्यान में बैठे हैं, मैं शरण में बैठा हूँ,
सावन में भोले की भक्ती में रहता हूँ।
मैं शिव का दिवाना हूँ----
ये दुनिया पराई है, ये लोग पराये हैं,
एक शिव ही हैं अपने, जो सबमें समाये हैं,
मैं भक्त हूं शिव जी का, मैं शिव-शिव कहता हूं,
सावन में भोले की भक्ती में रहता हूं।
मैं शिव का दिवाना हूं----
मैं शिव का दिवाना हूँ, मस्ती में रहता हूँ,
सावन में भोले की, भक्ती में रहता हूँ,
मैं शिव का दिवाना हूँ----
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X