आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भजन बस आपका भोले

                
                                                         
                            भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं
                                                                 
                            
भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं,
रहूं बस आपका होकर आपके पास मैं,
भजन बस आपका भोले---

कहे दुनिया चांहे कुछ भी हमें परवाह क्या,
तेरी भक्ती मिली मुझको और फिर चांह क्या,
नहीं अब तो मुझे बहना किसी जज्बात में,
भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं।

तेरा चंदा तेरा सूरज तेरा है आसमां,
जमीं तेरी पवन तेरी तेरा सारा जहां,
तेरी महिमा सभी गाते सभी तेरे खास हैं,
भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं।

सफर मेरा कहां तक है तुम्हीं जानो,
मेरी मंजिल मेरा रस्ता तुम्हीं जानों,
खबर तुमको यहाँ सबकी कहूं क्या बात मैं,
भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं।

तेरे दर पे पड़ा कब से उठा लेना,
मेरे मन के अंधेरे को मिटा देना,
मैं सेवक हूं तेरे दर का तेरा ही दास मैं,
भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं,
रहूं बस आपका होकर आपके पास में।
भजन बस आपका भोले करूं दिन रात मैं।
भजन बस आपका बाबा करूं दिन रात मैं। ।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर