बदला हुआ है आसमां, बदली हुई है जमीं,
बदली हुई हवा है ये, बदली हुई है जिन्दगी।
बदला हुआ है चांद वो, बदली हुई है चाँदनी,
बदले हुए हैं रंग सब, बदली हुई है रोशनी।
बदले हुए हैं रास्ते, बदली हुई हैं मंजिले,
बदले हुए हैं लोग सब, बदली हुई हैं महफिलें।
बदले हुए हैं आप भी, बदली हुई है दिल्लगी,
बदली हुई निगाह है, बदली हुई है हँसी।
बदला नहीं है कुछ अगर, वो है दिल मेरा यहां,
बदला नहीं ये आशियां,जिसमें तू ही तू बसा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X