आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम अपनी कहना

                
                                                         
                            ज़माने के फेरे में न आना तुम अपनी कहना
                                                                 
                            
लोग छूट जाए तुम्हारे कहने से तुम अपनी कहना
सूरज की रोशनी डूब जाती है मन के अंधेरे में
ऐसे अंधेरे में न रहना तुम अपनी कहना
बड़े कशमकश के बाद मिलती है एक जिंदगी
इतने में ही भ्रम न रखना तुम अपनी कहना
किसी के कहने पर क़त्ल न करना तुम अपनी कहना
हाथ खाली रखना मगर दुआ न करना तुम अपनी कहना
तेज चुभते है वही कांटे जिन पर फूल नहीं होता
ऐसे फूलों से दोस्ती न रखना तुम अपनी कहना
थोड़ी जिंदगी अपने लिए भी बचा लेना
कब तक दूसरों के लिए जीना तुम अपनी कहना
जो दिल को तोड़ दे ऐसे ग़म न सहना तुम अपनी कहना
उखाड़ दे जो परिंदों के पंख उनसे उड़ान की बातें न करना तुम अपनी कहना
लोग कल भी थे आज भी है परसों भी होंगे गौतम
जब तक तुम रहना अपनी कहना
- ऐ. के. गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर