आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुहाज़ीर

                
                                                         
                            मुहाजीऱ कौन हैं ?ये सभी जानते हैं,
                                                                 
                            
हम दूसरों के दर्द के बारे में जानते हैं,
कुछ दरिंदें लगें हैं अपनों को मुहाजिऱ बनाने में,
आग भड़का रहें हैं ये मुल्क़ में ये हम भी जानते हैं।

कौन बताये इनको ये सब वहशत की अलामत है
कल क्या होगा सब जानतें हैं,
मसला क्या है ये हम भी जानतें हैं,
तेरा ये हुक्म- ए- तरीका पंसद नहीं हमको
पंसद होता तो तेरे नाक में हम दम कर आते।

ये और है कि हम मुंसिफ नहीं होते
अगर हो जाये तो खौफ़ की तरह
तेरे जेहन में हम बैठ जाते,
हर पल डर सा लगता तुझे छूने में हमको
कहीं लावा के तरह हम सैलाब न बन जाते।

बस दु:ख इतना सा है हुक्मरानों
लोकतंत्र का अहम हिस्सा हैं हम
नहीं तो हम भी दूसरा हिटलर बन जाते।

बहरहाल तुने जंग छेड़ दी तो मुक्ममल तो होगी
गर अगर हम घर से निकले तो तेरे घर तेरी लाश मिलेगी
किसे मालूम है इस मुल्क़ मे क्या होगा?
जो भी सुरत-ए- हाल होगा बुरा होगा,
इनके मंस़ूबों को हम खाक़ मे मिला देंगे
ये सभी धुएं हैं कल ये भी राख-ए-खाक़ होंगे।

- आदेश श्रीवांस्तव

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर