आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमको जातिवाद में बाँध दिया।

                
                                                         
                            झूठे वादे करके देखो,
                                                                 
                            
हमको जातिवाद में बाँध दिया।

धर्म के नाम पर लूटा हमको,
हिंदू-मुस्लिम का नाम दिया।

न जाने कितनी ही बार,
देश के खजाने लूटे हैं।

जब बात आई हक मिलने की,
तब सारे रिश्ते टूटे हैं।

दुनिया को दिखाने के लिए,
नेता जी ढोंग रचाते हैं।

पर भीतर ही भीतर देखो,
जनता को लूट खाते हैं।

जनता आज हैरान-परेशान,
हिसाब-किताब का नाम नहीं।

अब नेता बनने की रेस में,
कोई भी साधारण आम नहीं।

बिजनेसमैन भी आ रहे यहाँ,
और फिल्म जगत के सितारे भी।

देश को बर्बादी पर छोड़,
ये भर रहे पेट अपने सारे ही।

नेता जी सफ़ेद कुर्ता पहनकर,
झूठ पर झूठ बोलते हैं।

आम इंसान के सीधे मन को,
भीतर से खोखला करते हैं।

जनता का हित भूलकर ये,
बस अपनी जेबें भरते हैं।

देश के सच्चे नागरिकों को,
ये पूरी तरह छद्म करते हैं।

झूठे वादे करके देखो,
हमको जातिवाद में बाँध दिया।

धर्म के नाम पर लूटा हमको,
हिंदू-मुस्लिम का नाम दिया।

न जाने कितनी ही बार,
देश के खजाने लूटे हैं।

नेता जी कहना भी अब तो,
इन लोगों को ठीक नहीं।

साहब! ये नेता लूट रहे हमको,
देश की बची अब साख नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर