आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरे प्रिय, तुम मुझे समझाओ

                
                                                         
                            मग्न हूँ खुद में, पर किसी की आँखों में,
                                                                 
                            
अब मैं वो आँसू कहाँ से लाऊँ?
क्या मेरी हैसियत महज़ एक मक्खी जैसी थी,
कि हर व्यक्ति को बस व्यथा ही दे जाऊँ?
अथवा नहीं, क्या जानूँ मैं?

ये जो बेड़ा है तेरी बदमाशियों का,
इसकी परिभाषा मैं कहाँ ढूँढूँ?
तेरी इन आँखों में देखते-देखते,
क्या मैं कोई नई उथल-पुथल कर जाऊँ?

मैं सच में कुछ भी नहीं जानती,
इसलिए अब तुम मुझसे कुछ ना कहना।
पर मेरी गलती क्या है आख़िर,
तुम मुझे अब ये तो समझाओ?
मेरे प्रिय... तुम मुझे समझाओ!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर