आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Hindi Poetry: राष्ट्रधर्म अपनाना होगा

कविता
                
                                                         
                             हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
                                                                 
                            
से ऊपर आना होगा।
 
सत्य, अहिंसा, प्रेम के दीपक
दिल में तुम्हें जलाना होगा,
मजहब की सलाखों की कैद से
बाहर तुमको आना होगा।
 
नवनिर्माण, नवविकास के गीतों को
फिर से तुमको गाना होगा,
आर्यावर्त को विश्व का सिरमौर
फिर से तुमको बनाना होगा।
आजादी के संकल्पों को
फिर से तुमको दोहराना होगा,
शोषित, पीड़ित, वंचित के पक्ष में
तुमको आगे आना होगा।
 
इस धरती के कण-कण को,
माथे से तुम्हें लगाना होगा,
गीत मिलन के और प्यार के,
फिर से तुमको गाना होगा।
 
नफरत और विद्वेष भाव को
मन से दूर भगाना होगा,
रामराज्य को इस पावन धरा पर,
फिर से तुमको लाना होगा। 

- राकेशधर द्विवेदी


 
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर