आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ओम निश्चल के पद- प्रभु जी अब मजहब व्यापार !

कविता
                
                                                         
                            प्रभु जी अब मजहब व्यापार !
                                                                 
                            
लूटो खाओ दान - दक्षिणा  कौन है पूछनहार !

मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे सब आस्था के आधार 
काबू कर लो जनता का मन लूटो रकम अपार
दान - चढ़ावे, सोना - चांदी,मोती-माणिक हार  
इन्हें छुपा कर पुट्ठे कर लो प्रभु की कृपा अपार 

नहीं  ट्रस्ट  हो  जहां  किसी  पर ट्रस्टी बंटाधार 
जन-धन बिछता निज कदमों में जिसके जतन हजार 
प्राण वायु  हैं   ईश्वर   के  घर  देते छप्पर फार 
द्वार - द्वार पर  माल  निहारत   जुल्मी ठेकेदार 

फूल-पान-परसादी सब में  बंधा  कमीशन यार 
जहां नौकरी नहीं  वहां  अब  यह ही है रुजगार 
मिली भगत से सधी  व्यवस्था रामलला लाचार
बचा न पाए अपना भी धन रघुकुल के आधार 

अभी लोभ औ यहां लाभ  की माया अपरंपार 
अभी जाल  में और मछलियां फसने को तैयार 
बने   पुजारी    कारोबारी   बोलें  वचन  कुफ़ार 
पीती   भोली-भाली जनता जिनके पांव पखार 

आज   अयोध्या  शर्मसार  है  सरयू  है  लाचार 
चंद  लोभियों  के  चलते  है क्षुब्ध यहां  सरकार 
जहां  धर्म  की हर चौखट पर लंपट और लबार 
कैसे निभे आस्था प्रभु जी लो फिर से अवतार !

प्रभु जी अब मजहब व्यापार!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर