आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

निर्मला पुतुल की कविता- मत बजाओ जब-तब बाँसुरी

कविता
                
                                                         
                            ऐ मीता! 
                                                                 
                            
मत बजाओ 
जब-तब बाँसुरी 

कह दो अपने संगी-साथी से 
बजाए नहीं असमय ढोल माँदल 

रसोई में भात पकाते 
थिरकने लगते हैं मेरे पाँव 
मन उड़ियाने लगता है 
रूई के फाहे-सा दसों दिस 

अभी बहुत सारा काम पड़ा है 
घर-गृहस्थी का 
गाय गोहाल के गोबर में फँसी है 
लानी है जंगल से लकड़ियाँ भी 
घड़ा लेकर जाना है पानी लाने झरने पर 
और पहुँचाना है खेत पर बापू को कलेवा 

देखो सब कुछ गड़बड़ हो जाएगा 
सुननी पड़ेगी माँ से डाँट 
इसलिए मेरा कहा मानो 
अभी रख दो छप्पर में खोंसकर बाँसुरी 
टाँग दो खूँटी पर माँदल 
और लाओ अपनी कला 
अँचरा में बाँधकर रख लूँ मैं  आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर