आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कैलाश गौतम की कविता- कुछ भी बदला नहीं फलाने

कविता
                
                                                         
                            कुछ भी बदला
                                                                 
                            
नहीं फलाने
सब जैसा का तैसा है

सब कुछ पूछो
यह मत पूछो
आम आदमी कैसा है

क्या सचिवालय
क्या न्यायालय
सबका वही रवैय्या है

बाबू बड़ा ना
भैय्या प्यारे
सबसे बड़ा रुपैय्या है

पब्लिक जैसे
हरी फ़सल है
शासन भूखा भैंसा है

मंत्री के
पी.ए. का नक्शा
मंत्री से भी हाई है

बिना कमीशन
काम न होता
उसकी यही कमाई है

रुक जाता है
कहकर फ़ौरन
देखो भाई, ऐसा है

मनमाफ़िक
सुविधाएँ पाते
हैं अपराधी जेलों में

काग़ज़ पर
जेलों में रहते
खेल दिखाते मेलों में

जैसे रोज़
चढ़ावा चढ़ता
इन पर चढ़ता पैसा है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर