आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय थलसेना अध्यक्ष ने किया विश्व पुस्तक मेला का दौरा, संसदीय विरासत पर पुस्तक चर्चा

हलचल
                
                                                         
                            नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 के आठवें दिन भी अभूतपूर्व जन उत्साह देखने को मिला। सप्ताहांत की भारी भीड़ के बीच भारत मंडपम में केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं और सशस्त्र बलों अधिकारियों ने मेले का दौरा किया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुस्तक मेले के विभिन्न हॉलों का भ्रमण किया।
                                                                 
                            

दौरे के दौरान माननीय मंत्रियों ने थीम पवेलियन “भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य एवं प्रज्ञा @ 75” का अवलोकन किया, जहां भारत की सैन्य विरासत, पराक्रम और रणनीतिक विकास को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी देखी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पवेलियन और विभिन्न देशों के स्टॉलों का भी भ्रमण किया तथा मेले में वैश्विक सहभागिता की विविधता पर ध्यान दिया। उन्होंने सम्मानित अतिथि देश कतर के विशेष पवेलियनों का भी दौरा किया और उनकी उपस्थिति को सराहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिंदी और भारतीय भाषाओं के प्रकाशकों से भेंट की और देशभर में पठन संस्कृति, स्वदेशी ज्ञान तथा भाषाई विविधता को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका की सराहना की।
पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का दौरा किया और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां उन्होंने ज्ञान, संस्कृति और पठन के आनंद का उत्सव मनाने वाली विविध पुस्तकों के संग्रह के बारे में जाना।
 
एक विशेष दौरे में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थीम पवेलियन का भ्रमण किया, जहां उन्होंने भारत के प्रमुख सैन्य अभियानों के क्यूरेटेड पैनल, परमवीर चक्र गैलरी तथा सैन्य कर्मियों के साथ जमीनी स्तर के नेतृत्व को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी देखी। उन्होंने बच्चों के पवेलियन ‘किड्स एक्सप्रेस’ का भी दौरा किया और स्कूली बच्चों को पुस्तकें भेंट कीं।

शनिवार को पुस्तक मेले में जिन अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, माननीय राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल, जया किशोरी, दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा राज्यसभा के पूर्व सदस्य विनय सहस्रबुद्धे शामिल थे।

संसदीय विरासत पर पुस्तक चर्चा

हलचलPC: social media

दिल्ली विधानसभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘शताब्दी यात्रा: वीर विठ्ठलभाई पटेल’ पर एक विशेष चर्चा आयोजित की गई। यह पुस्तक भारत की संसदीय यात्रा के 100 वर्षों (1925–2025) का विवरण प्रस्तुत करती है और केंद्रीय विधानसभा के पहले निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष विठ्ठलभाई झावेरभाई पटेल के योगदान को याद करती है। इस सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, प्रो. रमेशचंद्र गौर, राज्यसभा के पूर्व सदस्य  विनय सहस्रबुद्धे, दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे उपस्थित रहे। सत्र का संचालन डॉ. मनीषा चौधरी ने किया।

डॉ. चौधरी ने बताया कि यह पुस्तक दर्शाती है कि शिक्षा, मूल्य परंपरा और पारिवारिक संस्कारों ने विठ्ठलभाई पटेल और सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों भाइयों को राष्ट्रीय नेतृत्व के शिखर तक पहुंचने के लिए सशक्त बनाया। प्रो. रमेशचंद्र गौर ने चिंता व्यक्त की कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास से जुड़े अनेक मूल दस्तावेज आज भी बिखरे हुए हैं और उनका समुचित संग्रह या अभिलेखीकरण नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में उन्होंने डिजिटल अभिलेखागार, व्याख्या केंद्र, संग्रहालय तथा प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रमों को युवा पीढ़ी तक इस विरासत को पहुंचाने के प्रभावी माध्यम बताया। हरिवंश नारायण सिंह ने रेखांकित किया कि विठ्ठलभाई पटेल ने अपना जीवन और संसाधन व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं के बजाय राष्ट्रीय संघर्ष और साथी स्वतंत्रता सेनानियों के समर्थन में समर्पित कर दिए। उनके अनुसार, यह पुस्तक औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त होकर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का सशक्त माध्यम है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह पुस्तक केवल अतीत का अभिलेख नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक भी है।
आगे पढ़ें

संसदीय विरासत पर पुस्तक चर्चा

8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर