आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कवि प्रमोद तिवारी और केडी शर्मा हाहाकारी का निधन, साहित्य जगत में पसरा सन्नाटा 

केडी शर्मा हाहाकारी
                
                                                         
                            उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सड़क दुर्घटना में कवि प्रमोद तिवारी तथा अवध क्षेत्र के हास्य कवि केडी शर्मा हाहाकारी का दुखद निधन हो गया। हादसा लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चौराहे पर सोमवार तड़के हुआ। ट्रक और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों कवि कार के जरिए रायबरेली के लालगंज से कवि सम्मेलन में भाग लेकर वापस आ रहे थे।
                                                                 
                            

दोनों कवियों की मौत की खबर से साहित्य जगत में सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जाने माने कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर पर दोनों कवियों के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
 

 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर