आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की लोकेशन फिल्मकारों को आ रही पसंद: मुकेश तिवारी

हलचल
                
                                                         
                            फिल्म चाइना गेट के विलेन जगीरा और गंगाजल के बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश तिवारी इंदौर के लिट-चौक उत्सव में शामिल होने आए। उन्होंने अमर उजाला से विशेष चर्चा की। मुकेश ने फिल्म,राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर बातें  की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की लोकेशन फिल्मकारों को पसंद आने लगी है। यहां के कलाकारों को भी काम मिलने लगा है।
                                                                 
                            
 
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान गांवों व छोटे शहरों में बसा है। कथाओं की बात करें तो वह छोटे शहरों से ही उपजती है। हमारे देश की संस्कृति गांवों में है। वहां के किस्से कहानियां उठकर सिनेमा में आते हैं। इसी तरह का सिनेमा हिन्दुस्तान का प्रतिनिधित्व करता है। मध्य प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग ज्यादा होने के सवाल पर वे बोले कि मध्य प्रदेश की जनता बहुत मददगार है। शूटिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि व्यावधान न हो। यहां के लोग शांति से शूटिंग देखते हैं। कई वेब सीरिज की शूटिंग मध्य प्रदेश में हो रही है। इंदौर, भोपाल, महेश्वर, भेड़ाघाट की लोकेशन फिल्मों के लायक है। यहां शूटिंग होने से  होटल या ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को तो रोजगार मिल रहा है। प्रदेश के नए कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि ओटीटी प्लेटफाॅर्म नए कलाकारों के लिए कितना मददगार साबित हो रहा है? तो उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आने वाले नए लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफाॅर्म बहुत मददगार रहा है। यह नए लोगों के लिए स्वर्णिम अवसर है। फिल्मों बायकॉट के मुद्दे पर वे बोले कि यह  दर्शकों की बनाई इंडस्ट्री है। अपनी इंडस्ट्री से दर्शकों को दूर नहीं होना चाहिए।    आगे पढ़ें

जगीरा के किरदार के लिए 50 दिन तक नहीं नहाए मुकेश 

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर