आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आनेवाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे श्रीधर जीः हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा

हलचल
                
                                                         
                            
वरिष्ठ पत्रकार और ‘माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल’ के संस्थापक-संयोजक ‘पद्मश्री’ विजयदत्त श्रीधर के जीवन और कार्यों पर आधारित पुस्तक “विजयदत्त श्रीधरः एक शिनाख्त” का लोकार्पण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सभागार ‘समवेत’ में किया गया। पुस्तक का लोकार्पण राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, आईजीएनसीए के अध्यक्ष रामबहादुर राय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश्वर मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजयदत्त श्रीधर, पुस्तक के संपादक डॉ. कृपाशंकर चौबे, आईजीएनसीए के कलानिधि विभाग के अध्यक्ष व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक डॉ. रमेश चंद्र गौर भी उपस्थित थे। पुस्तक ‘प्रलेक प्रकाशन’, मुंबई से प्रकाशित हुई है।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने विजयदत्त श्रीधर के अवदानों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के दुनिया पर होने वालों प्रभावों की हर तरफ चर्चा हो रही है। सामान्य शब्दों में ये कहा जा सकता है कि यह एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें इनपुट पर ही आउटपुट आधारित होगा। तो ऑस्ट्रिया में एक अध्ययन हो रहा है कि भारतीय वेदों में, शास्त्रों में, मीमांसा में जो लॉजिक विकसित हुआ है, उसे मैथेमेटिकल फॉर्म दिया जा सकता है क्या, कि उससे ये चीजें कंट्रोल हो सकें। ये हमारे जो ज्ञान के धरोहर हैं, जो मूल्य हैं, जो इन शास्त्रों में, माधवराव सप्रे संग्रहालय जैसे संस्थानों में संग्रहित हैं, निश्चित रूप से उस दौर में (एआई के प्रभुत्व के दौर में) समाज पूरी तरह से यंत्रीकृत न हो जाए इसका उपाय सुझाएंगे, समाज को दिशा देने का काम करेंगे। श्री हरिवंश ने कहा कि विजयदत्त श्रीधर ने सप्रे संग्रहालय की स्थापना करने का जो कार्य किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। 
आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर