आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Amar Ujala Shabd Samman 2022:निश्छल प्रेम और उसकी कामना का आदिम राग

Amar Ujala Shabd Samman 2022: the primitive melody of unconditional love and its desire
                
                                                         
                            अमर उजाला शब्द सम्मान के अंतर्गत छाप : कविता वर्ग में पूनम वासम के संग्रह ‘मछलियां गाएंगी एक दिन पंडुम गीत’ को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। 
                                                                 
                            

बस्तर के धुर माओवाद प्रभावित गांव बीजापुर में रहने वाली पूनम वासम की कविताएं इन दिनों देश की अमूमन हर छोटी-बड़ी पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही है। ऐसे समय जबकि देश के ज्यादातर कवि बनावटी बिंब-शिल्प और जोड़-तोड़ के सहारे कविता की दुकान चलाकर खुद को जिंदा रखने की कवायद में लगे हुए हैं तब पूनम इन सबसे दूर बस्तर के आदिवासियों के जनजीवन से जुड़कर उनकी अपनी बोली और भाषा में बात कर रही है। पूनम की कविताओं को पढ़कर बस्तर को नए सिरे से जानने-समझने की इच्छा पैदा होती है। लगता है-अभी बहुत कुछ जानना बाकी है बस्तर के बारे में. एक कठिन इलाके में रहने का संघर्ष  क्या होता है अगर इसे जानना-समझना है तो एक बार पूनम की कविताओं से अवश्य गुजरना चाहिए।

 पेशे से शिक्षक पूनम वर्ष 2017 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के युवा कवि संगम के अलावा लिटरेरिया कोलकाता, भारत भवन, दिल्ली में बिटिया उत्सव, रजा फाउंडेशन और साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कविता पाठ के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिरकत कर चुकी है।

कवि-संपादक अरुण देव लिखते हैं। “पूनम वासम की कविताएँ निर्मला पुतुल की परम्परा का विकास लगती हैं। आदिम संस्कृति की सहज मार्मिकता, छले जाने का बोध, प्रतिकार का साहस और मिथकों की स्मृति से भरी इन कविताओं को पढ़ना हिंदी कविता के एक अध्याय को पढ़ना है। निश्छल प्रेम और उसकी कामना का आदिम राग इन कविताओं में नदी की धार की तरह बहता रहता है। ये कविताएँ हिंदी कविता का क्षेत्र-विस्तार तो करती ही हैं उसे और संवेदनशील भी बनाती हैं।"

पूनम वासम का वस्तु-पर्यवेक्षण और ऐंद्रिय बोध सजग है। जब कविताएँ बहुत स्मृति-मूलक और रूमानी हुई हैं, या फिर इसके ठीक उलट, प्राइम टाइम पर चलने वाले समाचार की तरह आक्रामक होती गयी हैं, तो ऐसे में, सजग ऐंद्रिय बोध और वस्तु-पर्यवेक्षण कविता के तईं वरेण्य मूल्य हैं। पूनम की कविता में आदिवासी समाजों के इस जीवन-संदर्भ को चाट जाने पर आमादा वैश्विक पूँजी की त्रासद अनुगूँज है।
 
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर