आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक संघर्षों का जीवंत दस्तावेज है 'सफ़ेद ग्लेशियर'

पुस्तक समीक्षा
                
                                                         
                            समकालीन हिंदी कविता के परिदृश्य में हरिन्द्र प्रसाद का काव्य संग्रह 'सफ़ेद ग्लेशियर' जीवन के यथार्थ, पारिवारिक ममत्व और मानवीय संघर्षों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सामने रखता है। इस संग्रह की कविताएं पाठक को केवल भावुक ही नहीं करतीं, बल्कि समाज और परिवार के भीतर बदलते रिश्तों की परतों पर सोचने के लिए भी विवश करती हैं। 
                                                                 
                            

    संग्रह की कविताएं मुख्य रूप से पारिवारिक रिश्तों की गहराई और आर्थिक अभावों के बीच पिसते मध्यवर्गीय व ग्रामीण जीवन का सजीव चित्रण करती हैं। कवि ने बिना किसी फल की कामना के निस्पृह भाव से कर्म करने वाले पिता के त्याग और ठेस लगने पर सब कुछ छोड़कर दिशाहारा हो जाने की पीड़ा को अत्यंत मार्मिक शब्दों में पिरोया है। इसके साथ ही, बेटी की विदाई में सब कुछ दांव पर लगा देने वाले पिता की विवशता, मरणासन्न मां से उम्मीद लगाती बेटी और धीरे-धीरे अंधत्व की ओर बढ़ती एक बच्ची के प्रति परिवार की लाचारी जैसे प्रसंग मन को गहरे तक झकझोर देते हैं। 

    कविताएं केवल प्रेम और करुणा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज के समय में अर्थ की प्रधानता के कारण रिश्तों के हल्के पड़ने की त्रासदी को भी बखूबी उजागर करती हैं। बचपन की ग्रामीण स्मृतियों से लेकर शहरी जीवन की जटिलताओं तक का सफर इन कविताओं में स्पष्ट दिखाई देता है। 

भाषा और शिल्प:

   कवि की भाषा सहज, सरल और संप्रेषणीय है। अभाव, दरिद्रता और लाचारी के जो बिंब कवि ने रचे हैं, वे इतने सजीव और मार्मिक हैं कि हर कविता अपने भीतर एक पूरी कहानी समेटे हुए प्रतीत होती है। कुल मिलाकर, 'सफ़ेद ग्लेशियर' उन पाठकों के लिए एक पठनीय और संग्रहणीय कृति है जो कविता में जीवन की सच्चाई और मानवीय मूल्यों की तलाश करते हैं।

समीक्षक:
मोती लाल,
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, राजीव गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय,अरुणांचल प्रदेश l
मो० नं० 8318267725

कृति: सफ़ेद ग्लेशियर (काव्य संग्रह)
कवि: हरिन्द्र प्रसाद
प्रकाशक: लिटिल बर्ड पब्लिकेशंस, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, (पेपरबैक)
पृष्ठ संख्या: 88
मूल्य: ₹200 

 
3 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर