आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

समर होलीडेज़ - वैमनस्य भुलाकर रिश्तों को जोड़ने का संदेश

Koral dasgupta Summer holidays book review
                
                                                         
                            

कोरल दासगुप्ता की लेखन शैली बहुत ही प्रभावित करने वाली है। उनकी सभी पुस्तकों में एक प्रकार की सादगी एवं नयापन है जो सामान्य रूप से पुस्तकों में नहीं मिल पाता पुस्तक समर होलीडेज उनकी नयी पुस्तक है जिसमें उन्होंने पाठकों को निराश न करते हुए एक बहुत ही स्वस्थ एवं हास्य पूर्ण मनोरंजन की भेंट दी है।

 यह पुस्तक एक संयुक्त परिवार पर आधारित है जिसमें परिवार की युवा पीढ़ी परिवार के कड़वे हो चुके संबंधों को उबार कर संबंधों में आयी दूरी को मिटाने का का प्रयास करती है। पुस्तक का कथानक गंभीर है परंतु कोरल दासगुप्ता उससे हल्के ढंग से प्रस्तुत करके अत्यंत मनोरंजक रूप प्रदान करती हैं जिससे इस पुस्तक को पढ़ने का अनुभव पाठक को अपने जीवन और बीते सालों में लेकर जाता है। विशेषकर तब जब पाठक ने अपने जीवन के कुछ वर्ष या कुछ अवधि संयुक्त परिवार में बिताई हो। पारिवारिक संबंधों की जटिलता को हल्के ढंग से प्रस्तुत करके लेखक ने इस पुस्तक को पढ़ने के अनुभव को अत्यंत मनोरंजक बनाए रखा है। किसी गंभीर विषय को सीधे एवं सरल ढंग से प्रस्तुत कर पाना लेखन की दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं जटिल कार्य है और जिस कुशलता से कोरल दासगुप्ता ने यह पुस्तक समर हॉलीडेज़ में किया है। वह उनके विचारों की परिपक्वता तथा लेखनी की उत्कृष्टता को दर्शाता है।

इस कहानी के सभी पात्र बहुत ही कुशलता एवं विचार पूर्ण ढंग से ढाले गए हैं। हर चरित्र में कुछ विशेषताएं और कुछ कमियां हैं जिनके कारण वह यथार्थ परक एवं जाने पहचाने लगते हैं। लेखक ने सभी चरित्रों को समुचित विस्तार से प्रस्तुत किया है जिससे कि पढ़ने वाले को न केवल चरित्र की मानसिकता बल्कि हर एक संवाद की पृष्ठभूमि बहुत ही सफाई से समझ में आती है जो कि इस उपन्यास के प्रति लेखक के कमिटमेंट को दर्शाता है।

इस पुस्तक का summer holidays यानी गर्मियों की छुट्टी की पृष्ठभूमि पर आधारित होना पाठक को अपने जीवन की बीती यादों में भी लेकर जाता है इसके अलावा कहानी का बेंगलुरु दिल्ली एवं मसूरी पर आधारित होना उसे एक प्रकार की भौगोलिक विविधता प्रदान करता है जो कि पढ़ने के अनुभव को और भी मनोरंजक बनाती है।

आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर