आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कश्मीर की रानी दिद्दाः हिंदुस्तानी इतिहास के गलियारों में गुमनाम लेकिन सबसे महान महिला शासक

Didda the warrior queen of kashmir
                
                                                         
                            
इतिहास सत्ता के गलियारों से निकली हुई कहानियों का दस्तावेज है। उन कथाओं का गुलदस्ता जिसके भीतर महकती उपकथाएं सभ्यता के कालक्रम में दबती, गुजरती विस्मृति के घटाटोप में समाहित हो गई हैं। हिंदुस्तान का बीता हुआ कल अपने अंदर शासकों, सल्तनतों की उन दास्तानों को संजोए हुए है जिनके वीर नायक और उनके कारनामे कभी सामने नहीं आए। हां जिक्र जब भी वक्त के साथ छिड़ा तो भारत के हाथ में अपनी ही महानता का नया अध्याय हाथ लगा। समय का वह टुकड़ा नजर आया जिसकी परतों में एक सभ्यता का चमकीला काल दर्ज था।

कश्मीर की महिला शासक दिद्दा का इतिहास कालक्रम में बदलती और हस्तांत्रित होती हुई भारत की सत्ता का ऐसा ही अध्याय है, जो बताता है कि कैसे भारत के एक भू-भाग की बागडोर एक महिला संभालती है और महिला सशक्तिकरण का नया इतिहास रचती है।
 

बहरहाल, जिन्होंने कल्हण की 1148-49 में लिखी गई महान पुस्तक कल्हण की राजतरंगिणी पढ़ी है वे दिद्दा के बारे में थोड़ा बहुत तो परिचित होंगे। संस्कृत में लिखी इस पुस्तक में 8 तरंग यानी अध्याय हैं जबकि कुल 7826 श्लोक हैं। इस पुस्तक में संस्कृत के इस कवि ने दिद्दा का जिक्र किया है।

यकीनन, इतिहास के पन्नों में बतौर कश्मीर की महिला शासक दिद्दा के जीवन का पुनर्पाठ किश्तों में यहां-वहां हुआ है, लेकिन दिद्दा के पूरे चरित्र, उसके परिवेश और एक महिला के रूप में उसकी शक्ति, कमजोरियों के बारे में एक मुकम्मल काम सामने नहीं आ पाया। हां छिटपुट प्रयास लेखों, इतिहास के दस्तावेजों और जुबानी कथाओं में दर्ज होते रहे हैं।

बहरहाल, अंग्रेजी के लेखक आशीष कौल की किताब 'Didda The warrior Queen of kashmir' कश्मीर की वीरांगना महिला शासक के बारे में खींचा गया एक संपूर्ण चित्र है।
 
आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर