अमेरिका और ईरान के बीच उपजे तनाव से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ती जा रही है। अमेरिकी हमले में ईरान के सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई। इस वजह से पूरा ईरान गुस्से में है और वह बदला लेने की बात कर रहा है। जानकारों की मानें तो अगर ईरान अमेरिका पर कोई जवाबी कार्रवाई करता है, तो तीसरे विश्व युद्ध का आगाज हो सकता है। इतिहास गवाह है कि पहले भी ऐसी ही कुछ चिंगारियों की वजह से विश्व युद्ध की आग भड़की थी।
पहला विश्व युद्ध : इस वजह से भड़की थी जंग की पहली चिंगारी
- 28 जून 1914, ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड और उनकी पत्नी की बोस्निया में हत्या कर दी गई
- ठीक एक महीने बाद 28 जुलाई 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ जंग का एलान कर दिया।
- जल्द ही रूस, फ्रांस और ब्रिटेन सर्बिया की मदद के लिए आगे आ गए जबकि ऑस्ट्रिया का साथ देने जर्मनी आगे आ गया।
- अगस्त महीने में जापान ब्रिटेन के साथ उस्मानिया जर्मनी के साथ जंग में शामिल हो गया।
- इस युद्ध को THE GREAT WAR कहा गया क्योंकि इससे पहले किसी ने ऐसी कल्पना नहीं की थी।
चार साल तक लड़े 37 देश, एक करोड़ से ज्यादा मौत
- पहला विश्व युद्ध करीब चार साल तक चला। 28 जुलाई 1914 को शुरू हुआ युद्ध 11 नवंबर 1918 को खत्म हुआ।
- अमेरिका शुरू में तो इस युद्ध में शामिल नहीं था, लेकिन 6 अप्रैल, 1917 को वह भी जर्मनी के खिलाफ युद्ध में कूद पड़ा।
- पहले विश्व युद्ध में 37 देशों ने हिस्सा लिया और इसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जान गईं।
- यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ्रीका और जल, धरती और आकाश में लड़ा गया